2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को
बीत रहे साल 2019 में कुल पांच ग्रहण का संयोग बना था। इसमें से तीन सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण थे। हालांकि पांच में से मात्र दो ग्रहण दिखाई देने से देश में सूतक लगा था। पांच ग्रहण में से चार ग्रहण हो चुके हैं, पांचवां सूर्य ग्रहण साल के अंतिम सप्ताह में 26 दिसंबर को पड़ रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए ग्रहण का प्रभाव भी पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार पौष मास की अमावस्या को पड़ रहे सूर्य ग्रहण के प्रभाव से देश के प्राकृतिक वातावरण में बदलाव आएगा। देश के अधिकांश भागों में नमी छाएगी, ठंड बढ़ेगी और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (Solar Eclipse Horoscope 2019) :
मेष : परेशानियां बढ़ेंगी, धोखा मिल सकता है
वृष : वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा
मिथुन : व्यापार में नुकसान और पति-पत्नी को होगा कष्ट
कर्क : शत्रु होंगे परास्त, करियर में उन्नति
सिंह : संतान पक्ष से कष्ट, कार्यस्थल पर तनाव
कन्या : महिला पक्ष से कष्ट, कर्जों में बढ़ोतरी
तुला : मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी, सिर दर्द से परेशान
वृश्चिक : निवेश से नुकसान, नए काम की शुरुआत
धनु : सेहत के लिए परेशानी भरा समय
मकर : खर्चों में बढ़ोतरी होगी
कुंभ : रूके हुए धन की वापसी
मीन : परिवार में कलह, मानसिक तनाव में बढ़ोतरी