अटल जी जन्मदिन पर संस्कृति संवाद के " अटल विशेषांक " का विमोचन संपन्न
भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन द्वारा भारत रत्न पंडित अटल_बिहारी वाजपेयी जी की 95 वी जयंती पर लोकशक्ति कार्यालय उज्जैन पर कविता पाठ एंव पुष्पांजली कार्यक्रम माननीय नगर अध्यक्ष विवेक जी जोशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया | जिसमें युग दृष्टा, भारत रत्न पंडित अटल जी के जन्मदिवस पर उन्हें कविताओं के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई | इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण काव्य गोष्ठी में लोकभाषा की राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका " संस्कृति संवाद " के प्रथम विशेषांक का जो कालजयी रचनाकार, कवि ह्रदय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पर केन्द्रित है की विमोचन किया गया |
इस काव्यगोष्ठी में ओज के सशक्त हस्ताक्षर जगदीश सेन (देवास) युवा कवि राहुल शर्मा,(शाजापुर), राजेश धाकड (शाजापुर) एवं उज्जैन उत्तर विधायक श्री पारस जी जैन ने काव्यपाठ किया | गोष्ठी का संचालन, उज्जैन के वरिष्ठ ओज कवि एवं सूत्रधार नृसिंह ईनानी जी ने किया |
इस अवसर पर उज्जैन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक आदरणीय बाबुलाल जी जैन, पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जी जैन, नगर अध्यक्ष विवेक जी जोशी, उज्जैन जिला भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, उज्जैन दक्षिण के लोकप्रिय विधायक डॉ मोहन जी यादव, शील जी लश्करी नगर पदाधिकारी, ओम जी अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष, पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्री अशोक प्रजापत जी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री महेन्द्र देथलिया, श्री जय जी व्यास, श्री राकेश जी पण्ड्या, बहन अचला शर्मा एवं भाजपा के कंई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे |